{"_id":"64fa184e780e7e8e0d0e9a54","slug":"crime-in-courier-company-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-5327-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑनलाइन कोरियर संस्था के ब्रांच मैनेजर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑनलाइन कोरियर संस्था के ब्रांच मैनेजर पर केस दर्ज
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के ई-काम एक्सप्रेस कंपनी में क्लस्टर मैनेजर आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर अपने ही अधीनस्थ कर्मचारी पर पैसा हड़पने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सूरजकुंड कॉलोनी गोरखनाथ, गोरखपुर निवासी ई-कॉम एक्सप्रेस कंपनी नौतनवां के मैनेजर आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ई-काम एक्सप्रेस कंपनी की तहसील रोड पर शाखा है, जहां प्रबंधक पद पर एक युवक कार्यरत था। उसी के अधीन शाखा का सारा काम होता था, और पैसे के हिसाब-किताब की जिम्मेदारी उसी की थी। 24 अगस्त को कंपनी से सूचना मिली कि 21-22 अगस्त का पैसा कंपनी की खाते में क्रेडिट नहीं हुआ है। पूछताछ पर उस कर्मचारी ने सॉफ्टवेयर का उपयोग करके डुप्लीकेट स्लिप बनाकर देने की बात स्वीकार की। कर्मचारी बुधवार से फरार है, और पैसा देने की बात में आनाकानी कर रहा है।
प्रभारी निरीक्षक नौतनवां मनोज कुमार राय ने बताया कि आशुतोष मणि त्रिपाठी की तहरीर पर अवनीश सिंह निवासी बरवाकला थाना नौतनवां के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद