फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cremation ground will be set at the ghat bhagwan shiv ki murti

श्मशान घाटों पर स्थापित होगी भगवान शंकर की मूर्ति

Sat, 06 Jun 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
cremation ground will be set at the ghat bhagwan shiv ki murti
श्मशान घाटों पर स्थापित होगी भगवान शंकर की मूर्ति
विज्ञापन

महराजगंज। नगर क्षेत्र में स्थित सभी चार श्मशान घाट पर भगवान शंकर की मूर्ति की स्थापना होगी। सरोजनी नगर में बन रहे बाजार में स्थानीय लोगों को व्यवसाय के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। नगर में भूमि को सुरक्षित रखने के लिए सेवानिवृत लेखपाल को रखा जाएगा।
ये निर्णय शनिवार को नगर पालिका बोर्ड की 26वीं बैठक में सर्वसम्मत से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि पालिका के विकास में सभी की सहभागिता आवश्यक है। माडल पालिका बनाने को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में जो बाजार बनाया गया है, उसकी धरोहर राशि तीन लाख तथा प्रतिमाह किराया एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है। नगर क्षेत्र में जांच कराकर अवैध जलकल कनेक्शन को काटा जाएगा तथा इच्छुक लोगों को नया कनेक्शन दिया जाएगा। अगया में स्थित डंपिंग ग्राउंड वाली भूमि पर बाउंड्रीवाल कराया जाएगा। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि निकाय के विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। अपर एसडीएम व प्रभारी ईओ अविनाश कुमार ने कहा कि नगर के विकास को लेकर सभी को तत्परता दिखानी होगी। इससे पूर्व पिछली कार्रवाई की पुष्टि को प्रधान लिपिक मु. शमीम ने पढ़कर सुनाया। इस दौरान गामा प्रसाद, डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ल, राजकुमार, अनिल वर्मा, प्रीति सिंह, राजीव, मुरली मनोहर, चंद्रकला, शशि शुक्ला, सिनोद कुमार, मोहित, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में शामिल गांवों के भूमि व पोखरी का होगा सर्वे
बोर्ड बैठक में यह सामने आया कि निकायों के विस्तार में जिन ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है, उसके भूमि व पोखरी पर कुछ लोग कब्जा जमाना चाहते हैं। जिस पर यह निर्णय हुआ कि इस संबंध में एसडीएम सदर को पत्र भेजकर पुन: भूमि व पोखरियों का सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने भी रखी अपनी मांग
बैठक में मनोनीत सभासद प्रदीप गौंड़ ने चिउरहां रोड के मरम्मत कराने का प्रस्ताव रखा। इसी प्रकार गामा मद्धेशिया ने बिना सर्विस रोड बनाए लोहे के पाइप को लगाए जाने पर नाराजगी जताई। कुछ सभासदों ने बरसात को ध्यान में रखते हुए जलनिकासी की उचित व्यवस्था किए जाने का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed