फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cow s Gbar Deep will burn At Diwal

गोबर के दिये से रोशन होगी दिवाली

Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cow s Gbar  Deep  will burn At Diwal
दिवाली पर रोशन होंगे गाय के गोबर से बने दीये
विज्ञापन

घुघली (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा बारी गांव की 6 समूह की महिलाएं गोबर के दीये बना रही हैं। इस बार दीपावली में गोबर के दीयों से घर रोशन होगा। महिलाओं द्वारा अब तक 18 हजार दीया बनाया जा चुका है। करीब एक लाख दीये बनाने की संभावना है।

बारीगांव में आदर्श महिला ग्राम समूह का गठन हुआ है। इस समूह से जुड़ी महिलाएं देशी गाय के गोबर से दीये बना रही हैं। गाय के गोबर से बने दीये तो शुद्ध एवं पवित्र माना जाता है। समूह की अध्यक्ष गीता सिंह ने बताया कि प्रत्येक दीये की कीमत दो रुपये रखा गया है। समूह की महिलाओं द्वारा बनाया गया दीया मंदिरों में निशुल्क दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दीया बनाते समय इसमें तुलसी जैसे अन्य पौधों के बीज व हवन सामग्री का चूर्ण मिलाए जाते हैं जिससे वातावरण शुद्ध होता है। इसके जलने से जो ऊर्जा मिलती है, उससे बीमारी फैलने वाले कीड़े मकोड़े खत्म हो जाएंगे। दीये वजन में भी हल्के व मजबूत होते है। गिरने पर भी टूटते नहीं हैं। समूह की महिलाएं माधुरी देवी, पूनम सिंह, मंजू शर्मा, गिरिजा, कालिंदी, भागीरथी, सरोज आदि ने बताया कि बाजार में दो रुपये प्रति दीये की दर से बिक्री की जाती है। अब तक 18 हजार दीये की बिक्री की जा चुकी है। एक लाख दिया बेचने का लक्ष्य है। एडीओ आईएसबी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि समूह की महिलाएं उत्साहित हैं। समूहों को समय -समय पर मार्ग दर्शन दिया जाता है। गोबर से बने दीये की बिक्री कर समूह की महिलाएं अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed