फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cow given to parents of malnourished children

कुपोषित बच्चों के माता-पिता को डीएम ने दीं गायें

Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
cow given to parents of malnourished children
कुपोषित बच्चों के माता-पिता को डीएम ने दीं गायें
विज्ञापन

निचलौल। क्षेत्र के गोसदन मधवलिया पहुंचे डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कुपोषित बच्चों के माता-पिता को दुधारू गाय के साथ सहजन के पौधे दिए। वहीं गोसदन में रहने वाली गायों को गुड़-चना खिलाया। उसके बाद गोसदन परिसर में पौधरोपण किया।
डीएम ने जिम्मेदारों से पशुओं के लिए चारे, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही गोसदन में बन रहे वर्मी कम्पोस्ट का निरीक्षण किया। गोसदन में नियमित साफ-सफाई का निर्देश दिया। डीएम ने बड़हरा चरगहा निवासी मंजू व प्रभावती के अति कुपोषित बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए दुधारू गाय व पौष्टिक आहार दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का निर्देश है कि ऐसे कुपोषित बच्चों के परिवारों को गो आश्रय केंद्र से दुधारू गाय उपलब्ध कराई जाए, जिससे कि उन बच्चों को दूध मिल सके तथा गाय के गोबर से कंपोस्ट खाद तैयार किया जा सकेे। साथ ही खेतों में हरी सब्जी उगाई जा सके। इन गायों को पालने के लिए 30 रुपये प्रतिदिन की दर से प्रतिमाह 900 मिलेंगे। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेज सीलम, तहसीलदार राहुल देव भट्ट, नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, बीडीओ अनिल कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed