{"_id":"5f78b4968ebc3e9ba43bfeff","slug":"covid-19-emphasis-on-taking-more-samples-maharajganj-news-gkp3679582109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 : डीएम ने दिया अधिक नमूने लेने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 : डीएम ने दिया अधिक नमूने लेने पर जोर
विज्ञापन

महराजगंज। डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मी कोरोना से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों के नमूनों को एकत्र करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी।
उन्होंने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि रिस्पासं टीम से जुड़े लोग होम आइसोलेशन में रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क करें तथा उनकी निगरानी सुनिश्चित करें। ऐसा कर ही कोरोना के चेन तोड़ी जा सकती है। सीएमएस को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीज व तीमारदारों के भी नमूने एकत्र करा लिए जाएं।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद व सीएमएस डॉ. एके राय आदि मौजूद रहे।