फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Couple came from Germany to vote in Lok Sabha elections

Maharajganj News: लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जर्मनी से आए दंपती

Wed, 29 May 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Couple came from Germany to vote in Lok Sabha elections
महराजगंज। शासन प्रशासन की अपील का असर सिर्फ देश में ही नहीं विदेशों में भी हो रहा है। 10 दिन पहले डीएम ने सोशल प्लेटफॉर्म पर बाहर रहने वालों को चुनाव में वोट डालने के लिए भी आमंत्रित किया। असर ऐसा रहा कि जर्मनी में साफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने वाले शास्त्री नगर के शिवेंद्र मिश्रा पत्नी रत्नप्रिया के साथ घर लौट आए हैं। उनका कहना है कि वह प्रवासियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

शिवेंद्र के साथ उनकी पत्नी रत्न प्रिया मिश्रा भी साफ्टवेयर के क्षेत्र में जर्मनी में ही कार्यरत हैं। 2015 के बाद दोनों विदेश गए। पिछली बार होली की छूट्टी में घर आए थे। लोकसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने पिछले दिनों सोशल प्लेटफार्म पर पोस्ट कर लोगों को फोन कराया था। शिवेंद्र ने कहा कि वह मतगणना तक घर पर रहेंगे। लोगों को जागरूक करेंगे कि मतदान जरूर करें जिससे देश का भविष्य उज्जवल हो सके। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। वहीं रत्न प्रिया मिश्रा कहती है कि मतदान हमारा अधिकार है, इसका प्रयोग हर हाल में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed