फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Councilors boycott the board meeting, alleging arbitrariness

Maharajganj News: सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया, मनमानी का आरोप

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Councilors boycott the board meeting, alleging arbitrariness
चेयरमैन पर मनमानी का सभासदों ने लगाया आरोप, बाेले समस्याओं को अवगत कराने के बाद भी चेयरमैन रुचि नहीं लेते
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। पनियरा नगर पंचायत के बोर्ड बैठक में सोमवार को हंगामा हो गया। नगर से 14 वार्डों में से 12 वार्डों के सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए अधिशासी अधिकारी को पत्र दिया। आरोप लगाया है कि क्षेत्र की समस्याओं पर नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी और चेयरमैन किसी भी प्रकार की रुचि नहीं लेते। नगर पंचायत अध्यक्ष समस्याओं को अवगत कराने के बाद भी रुचि नहीं लेते हैं।
सभासद राघवेंद्र, शर्मिला, सुनील, राजेश, राजू पाल, रामानंद, सुनीता का आरोप है कि चेयरमैन हम लोगों की कोई बात सुनते हैं। वार्डों में जगह-जगह गंदगी की भरमार और सड़कें टूटी हुई हैं। इसके निदान के लिए अध्यक्ष से बात करने पर बात को अनसुना कर देते हैं। नगर पंचायत में जो भी विकास कार्य कराएं जा रहें हैं, उसमें हम लोगों से कोई राय नहीं ली जाती है। छह माह पूर्व बैठक में क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया गया था, मगर अब तक किसी प्रकार कोई कार्य नहीं हुआ। सभासदों ने बैठक का बहिष्कार करते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष पनियरा उमेश चंद जायसवाल का कहना है कि जिन सभासदों ने बोर्ड की बैठक का बहिष्कार किया है। उनके सारे आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने बताया कि जबसे हमने नगर पंचायत पनियरा का अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला है। तबसे लेकर अब तक विकास कार्यों को लेकर काफी गंभीर हूं। किसी भी सभासद की कोई समस्या रहती हैं तो उसका समय से निस्तारण करने के लिए प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही बताया कि बोर्ड की बैठक थी, जिसमें सभी 12 सभासदों ने बैठक का बहिष्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed