फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Councilor accused of misappropriating one lakh rupees; FIR registered.

Maharajganj News: सभासद पर एक लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 21 Jun 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Councilor accused of misappropriating one lakh rupees; FIR registered.
महिला ने सभासद को दिया था रकम, सभासद राणा ने पत्नी के इलाज के नाम पर लिया था रुपया
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
महराजगंज। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर-एक चिउरहा निवासी महिला ने अपने ही वार्ड के वर्तमान सभासद पर गंभीर आरोपी लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। महिला ने उधार लिए गए एक लाख रुपये वापस न करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार, चंदा देवी ने आरोप लगाया है कि चार फरवरी 2025 को वार्ड के सभासद राणा पटेल ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी थी। पारिवारिक संबंधों के कारण उन्होंने एक लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। आरोप है कि उक्त धनराशि सभासद ने उसी दिन बैंक खाते से प्राप्त कर ली और अप्रैल 2025 तक वापस करने का आश्वासन दिया था लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि जब उन्होंने कई बार रुपये की मांग की तो सभासद टालमटोल करते रहे। 19 मई 2025 को रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए पैसा लौटाने से इनकार कर दिया और अपने राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए धमकी दी। पीड़िता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्री-लिटिगेशन वाद भी दाखिल किया था लेकिन आरोपित के उपस्थित न होने के कारण मामला निस्तारित हो गया। आरोप है कि इसके बाद 30 जनवरी 2026 को आरोपी ने घर के बाहर आकर फिर से जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का निर्देश दिया है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राणा निवासी चिउरहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed