{"_id":"68506ef36becdae3de0823d8","slug":"council-schools-opened-most-teachers-did-not-reach-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-152030-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुले परिषदीय विद्यालय, नहीं पहुंचे अधिकतर शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुले परिषदीय विद्यालय, नहीं पहुंचे अधिकतर शिक्षक
Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। शासनादेश के अनुसार सोमवार से परिषदीय विद्यालय खुल तो गए, मगर क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों के शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे, जबकि शिक्षकों को विद्यालय मे उपस्थित रहना है और बच्चे एक जुलाई से आएंगे तब पठन पाठन शुरू होगा। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन कई स्कूलों के ताले भी नहीं खुले थे।
सोमवार सुबह 10 बजे बैजनाथपुर संविलियन विद्यालय का हाल ये था कि विद्यालय के मुख्य गेट का एक फाटक ख़ुला था और परिसर में दर्जनों बकरियां घूम रही थीं। वहीं विद्यालय के सभी कमरों में ताले बंद थे। शिक्षक नदारद थे। 10: 30 बजे सिसवा प्राथमिक विद्यालय प्रथम में भी ताला बंद था। 10:50 बजे सिसवा प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शिक्षक नहीं दिखे।
11:20 बजे प्राथमिक विद्यालय सिसवा खुर्द में शिक्षामित्र पूनम पटेल मिलीं, मगर इस विद्यालय पर तैनात शिक्षक नहीं मिले। दोपहर 12 :00 बजे प्राथमिक विद्यालय बिन्दवलिया में शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे। 12:30 बजे रायपुर प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक नहीं दिखे।
विज्ञापन
बीईओ बंशीधर सिंह ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को पहले दिन स्कूल आने के लिए निर्देशित किया गया था।