फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cotton clothes with Khadi are the choice of youth.

Maharajganj News: पेज-4<bha>--</bha>खादी के साथ सूती कपड़े युवाओं की पसंद

Sat, 20 Apr 2024 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Cotton clothes with Khadi are the choice of youth.
-500 से 1500 रुपये प्रति मीटर तक के कपड़े उपलब्ध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यूं तो सूती और खादी कपड़े पुराने समय में लोगों की खास पसंद रहते थे, लेकिन मौजूदा दौर में युवाओं में इसको लेकर एक खास तरह का क्रेज देखा जा रहा है। गर्मी शुरू होने के बाद युवाओं के साथ एक बड़ी दुविधा यह है कि वह ऐसा कुछ पहने जिसमें वह कूल भी रहें। इसी के चलते बाजार में युवाओं को लुभाने के लिए कई तरह के ब्रांडेड और नॉन ब्रांडेड कपड़े बिक रहे हैं।
शहर स्थित खादी भंडार की दुकान में लोग खादी के कपड़े खरीदने पहुंच रहे हैं। सप्ताह भर में ही खादी की कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। खादी के कपड़े अन्य कपड़ों से सस्ता है और शरीर के लिए नुकसानदेह भी नहीं है। खादी को युवा भी पसंद कर रहे हैं। गर्मी में लोग संतुलित आहार-विहार के साथ पहनावे का भी ध्यान रखते हैं। खासतौर से सूती और खादी के कपड़ों को लोग अधिक पसंद करते हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह यह है कि खादी के कपड़े पसीना सोख लेते हैं और गर्मी से राहत भी मिलती है। अधिकांश शोरूम संचालक पहले सूरत से कपड़े मंगाते हैं लेकिन सूती और खादी के विभिन्न श्रेणियों के कपड़े मांग रहे हैं। इनमें प्योर खादी, हथकरघा से बना खादी, लीनन खादी, खादी सिल्क, प्योर सिल्क आदि वेराइटी शामिल हैं। इन कपड़ों की कीमतें भी अलग अलग हैं। 500 रुपये से लेकर 1500 रुपये प्रति मीटर तक के खादी कपड़े उपलब्ध है। पहले प्राय: नेता और बुजुर्ग खादी के कपड़े से बने परिधानों को पहनते थे, लेकिन अब खादी के कपड़ों की मांग युवाओं और युवतियों में भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद मार्केट में खादी भंडार के प्रबंधक विश्वंभर सिंह ने बताया कि खादी के कपड़े के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। लोग हल्के कपड़े के साथ खादी को बेहद पसंद कर रहे हैं। खादी भंडार में सफेद और रंगबिरंगी खादी के कपड़े उपलब्ध हैं जो लोगों को लुभा रहे हैं। लोग शर्ट के लिए कपड़े खरीद रहे हैं। युवाओं में बढ़ती मांग को देखते हुए सिलेसिलाए शर्ट, कुर्ता-पाजामा, कुर्ती और अन्य पारंपरिक पोशाक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed