फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corporation will increase income from picking point

Maharajganj News: पिकिंग प्वाइंट से आय बढ़ाएगा निगम

Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Corporation will increase income from picking point
महराजगंज। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने आय बढ़ाने को लेकर अभी से कार्य शुरू कर दिया है। बसों में डीजल खपत कम करने के साथ-साथ पिकिंग प्वाइंट के जरिए यात्री उपलब्धता लांग रूट के बसों के लिए करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो ने इसके लिए दो पिकिंग प्वाइंट का चयन कर रिपोर्ट भेज दी है। अप्रैल से लखनऊ, कानपुर, दिल्ली रूट के लिए इन पिकिंग प्वाइंट पर निगम कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने डिपो के सहयोग से आय बढ़ाने का खाका खींचते हुए महराजगंज डिपो को निर्देश पत्र भेजा है, जिसे अप्रैल से प्रभावी करते हुए आय बढ़ाने की प्रक्रिया अपनानी होगी। निर्देश के क्रम में महराजगंज डिपो ने लखनऊ-दिल्ली रूट के लिए सक्सेना चौक और मुख्यालय मोड़ पिकिंग प्वाइंट के रूप में चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्वाइंट पर बस निकलने से 1:30 घंटे पहले परिचालक पहुंच जाएंगे और रूट पर जाने वालों को एकत्र रखेंगे। बस पहुंचने पर इन्हें सीट उपलब्ध कराकर सुरक्षित यात्रा का लाभ दिया जाएगा। इन प्वाइंट पर निगम कर्मी भी तैनात होंगे।
प्रयास होगा कि लांग रूट की बसों के लिए पर्याप्त यात्री मिल सकें। इसके अलावा डीजल कम खपत हो इसके लिए वर्कशॉप में कार्यक्रम कर चालकों को प्रेरित किया जाएगा कि क्या करें जिससे डीजल की खपत कम से कम हो।


कैंटीन के लिए जमा करनी होगी जमानत राशि
महराजगंज डिपो के बस स्टेशन पर कैंटीन संचालन शुरू करने वाली फर्म से जमानत राशि के तौर पर 25 हजार रुपये जमा कराना होगा। छह माह के लिए ठेका दिया जाएगा। सामान की गुणवत्ता बेहतर होने व शिकायत न मिलने पर नवीनीकरण किया जाएगा, लेकिन अगर कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब मिली और शिकायत अधिक मिली तो ठेका निरस्तीकरण के साथ जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed