फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Corona was not allowed to reach Piparpati due to restrained routine

संयमित दिनचर्या से पिपरपाती में नहीं पहुंचने दिया कोरोना

Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corona was not allowed to reach Piparpati due to restrained routine
संयमित दिनचर्या से पिपरपाती में नहीं पहुंचने दिया कोरोना
विज्ञापन

रिश्तेदारों से बनाई दूरी, काढ़ा को बनाया ढाल, बाहर से आने पर करते हैं होम क्वारंटीन
महराजगंज। परतावल ब्लॉक का पिपरपाती एक ऐसा गांव है, जहां अब तक कोरोना घुस नहीं पाया है। इसके पीछे प्रशासन नहीं, बल्कि गांव वालों की संयमित दिनचर्या है। वे नियमित योगा करते हैं। काढ़ा पीते हैं, साथ ही रिश्तेदारों से भी दूरी बना रखी है। इतना ही नहीं, यदि बहुत जरूरी होने पर उनके घर आ भी जाता है तो पहले उसे होम क्वारंटीन करते हैं।

इस महामारी के दौर में यह गांव लोगों के लिए प्रेरणादायी है। यदि तबीयत खराब भी हुई तो लोगों ने आयुर्वेद का नुस्खा अपनाकर ठीक हो गए। पड़ताल में पता चला कि गांव की आबादी करीब 3500 है। गांव में सेमरहना एवं निबियहवा दो टोला है। गांव से पीएचसी श्यामदेउरवां एक किलोमीटर दूर है। जरूरत पड़ने पर लोग चिकित्सक से सपंर्क कर दवा लेते हैं। गांव के छोटे सिंह, बलवंत ने बताया कि पहली एवं दूसरी लहर में गांव में कोरोना नहीं घुस पाया। अगर कोई बाहर से आता है तो पहले उसे कुछ दिनों के लिए होम क्वारंटीन कर दिया जाता है। गांव के अधिकांश लोग नियमित योग करते हैं। उग्रसेन, अजय एवं अरविंद ने बताया कि गांव में लोगों ने रिश्तेदारों को आने से मना कर रखा है। फोन से हालचाल हो जाता है। अगर बहुत जरूरत पड़ती है तो कोई कभी-कभार आ जाता है। योगा, काढे़ का सेवन, संतुलित भोजन के साथ हल्दीयुक्त दूध का सेवन खूब किया जा रहा है। ग्राम प्रधान मालती देवी ने बताया कि गांव को सैनिटाइजेशन कराने के साथ ही चूना, ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया है। लोगों में जरूरत के हिसाब से मास्क वितरित भी किया जाता है। लोग जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते हैं। इन दिनों सभी लोग घर में रहते हुए अपना बचाव करने के प्रति सजग हैं। लोगों की सतर्कता की वजह से गांव में कोरोना घुस नहीं सका है। ग्राम सचिव सुधीर सिंह ने बताया कि पिपरपाती के लोग काफी जागरूक हैं। कोरोना से बचाव के लिए योगा करते है। गांव में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यह गांव अन्य गांव के लोगों के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed