{"_id":"671ffe2994b62069720a9754","slug":"cooks-can-come-under-the-ambit-of-ayushman-scheme-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-134553-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आयुष्मान योजना के दायरे में आ सकते हैं रसोइया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आयुष्मान योजना के दायरे में आ सकते हैं रसोइया
Tue, 29 Oct 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 29 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सरकारी स्कूल में तैनात रसोइयों को अब कैशलेस इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले के सरकारी व अनुदानित स्कूल व मदरसों में तैनात 5500 रसोइयों को दीपावली से पहले आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जा सकता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग से पिछले दिनों रसोइया की सूची मांगी गई है।
आने वाले दिनों में इन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ते हुए कार्ड जारी किया जाएगा। आयुष्मान कार्ड के जरिए यह सरकारी अथवा निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार प्राप्त कर सकेंगी। जनपद के 1705 परिषदीय स्कूलों में 2.46 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा अनुदानित स्कूल व मदरसों में मध्याह्न भोजन बनता है। विद्यार्थियों को रसाइया भोजन तैयार कर पका-पकाया खाना परोसती हैं।
रसोइया संघ की ओर से लगातार मांग की जा रही थी कि कैशलेस चिकित्सा के तहत सरकार ने उन्हें आयुष्मान भारत योजना से आच्छादित करें। सरकार ने अब इसका संज्ञान लेकर बेसिक से रसोइया संख्या के बारे में जानकारी मांगी गई है। रसोइयों को आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड देकर कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जा सकता है। जनपद से विभाग ने 5500 रसोइया की सूची शासन को प्रेषित कर दी है।