{"_id":"67a76022644c0d9f6b025ae9","slug":"controversy-over-vehicle-deal-case-registered-against-three-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142214-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वाहन सौदे को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वाहन सौदे को लेकर विवाद, तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 08 Feb 2025 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक वाहन सौदे को लेकर उपजे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित सोनू मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा ने कोर्ट में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के निर्देश पर सिंदुरिया पुलिस ने सोनू जायसवाल समेत दो अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
पीड़ित के अनुसार, 16 जून 2023 को सोनू से पिकअप को 1,29,000 रुपये में खरीदा। इसमें से 58,000 रुपये नकद दिया, लेकिन जब वाहन के दस्तावेज ट्रांसफर करने की बात आई, तो विक्रेता टालमटोल करने लगा और अतिरिक्त पैसे की मांग करने लगा। आरोप है कि इसी बीच 12 जुलाई 2023 को वाहन चोरी हो गया, जिसकी सूचना थाना सिंदुरिया को दी गई। बाद में विक्रेता ने बताया कि वाहन बिहार के गोपालगंज जिले के कटैया थाना में निरुद्ध है और कागजात मांगे। पीड़ित ने आवश्यक कागजात विक्रेता को सौंप दिया, लेकिन इसके बाद विक्रेता ने खुद थाने में झूठी शिकायत कर दी।
आरोप है कि 9 जनवरी शाम को सोनू अपने दो-तीन अज्ञात साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। घटना की शिकायत 10 जनवरी को थाना सिंदुरिया में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिंदुरिया थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा के अनुसार, इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद