{"_id":"60e34b088ebc3ebf22589ec9","slug":"controversy-over-getting-an-anti-coronavirus-vaccine-maharajganj-news-gkp4007858106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए कहासुनी
विज्ञापन
कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए कहासुनी
महराजगंज। जिले में टीकाकरण को गति देने की कोशिश जारी है। टीका लगवाने के लिए लोग उत्साहित हैं। गांव में कैंप लगने के दौरान टीम के पहुंचने के पहले लोग आधार कार्ड लेकर पहुंच जा रहे हैं। खराब मौसम होने के बाद भी केंद्र पर बढ़ती भीड़ ने स्वास्थ्य कर्मियों की मुश्किलों को बढ़ा दिया। परतावल क्षेत्र के सोहसा बासपार गांव में लगे शिविर में नंबर लगाने के लिए लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।
सोमवार को परतावल क्षेत्र के सोहसा बासपार गांव के प्राथमिक विद्यालय पर बने केंद्र पर 10 की जगह 11 बजे स्वास्थ्य कर्मी पहुंचे। इसके पहले गांव के रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए उमड़ पड़े। 110 लोगों को टीका लगना था, लेकिन 200 से अधिक लोग पहुंच गए। नंबर लगाने के लिए लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। गांव के बलिराम पटेल, राकेश, रामभवन, चंदन यादव, सुखसागर, उदयभान आदि ने बताया कि शनिवार को भी टीका लगवाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन वैक्सीन समाप्त हो गई। वैक्सीन कम होने के कारण लोग एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करने लग जा रहे हैं। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। एएनएम किरन, निशा, संगिता रानी, अनुदेशक प्रियंका पांडेय, आशा उषा मिश्रा, प्रतिमा पटेल, सोनिया एवं आंगनबाड़ी सरिता पटेल, अंजली पटेल, अनुराधा केंद्र पर मौजूद रहीं। रहीमुन निशा, माधुरी, विस्मिल्लाह, चंद्रशेखर आदि ने बताया कि टीका लगवाने के लिए 9 बजे से ही इंतजार कर रहे हैं, लेकिन 11 बजे स्वास्थ्य कर्मी केंद्र पर पहुंचे।
गांव की प्रोफाइल
गांव की आबादी 4500 है। गांव में लगभग 2300 पुरुष तथा 2200 महिलाएं है। साक्षरता दर 65 प्रतिशत है। 1500 युवा तथा 1000 बुजुर्ग हैं। गांव के एक प्रतिशत से कम लोग सरकारी सेवा में है। जबकि अन्य लोग खेती, मजदूरी करते हैं। महिला साक्षरता दर 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
शनिवार को भी110 लोगों का टीकाकरण हुआ। गांव के प्रत्येक घर के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया गया है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। विभाग की तरफ से वैक्सिन कम दिया जा रहा है। इस कारण गांव 80 प्रतिशत लोगों को टीका नहीं लग पाया गया।
लीलावती देवी, ग्राम प्रधान
केंद्र पर स्वास्थ्यकर्मियों को समय से पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर केंद्र पर कोई देर से पहुंचा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में शत प्रतिशत टीका लगाने के लिए कलस्टर बनाया गया है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ