फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Contractors expressed their protest by tying a black band

संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Contractors expressed their protest by tying a black band
संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
विज्ञापन

महराजगंज। प्रोत्साहन राशि देने में उपेक्षा से नाराज स्वास्थ्य विभाग के संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करते हुए कार्य किया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर तैनात संविदाकर्मियों ने भी विरोध प्रकट किया।
सीएमओ कार्यालय पर डॉ. प्रज्ञानंद सागर, डॉ. प्रीति, दुर्गावती, मुकेश, सोनू एवं अन्य संविदा कर्मी विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्य भी किया। डॉ. प्रज्ञानंद सागर ने कहा कि संविदाकर्मी जान जोखिम में डालकर कोरोना की जांच एवं इलाज में हर संभव मदद कर रहे हैं। आरआरटी टीम प्रत्येक कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर जाकर दवा दे रही है, लेकिन सरकार कुछ दिन पहले कह रही थी कि कुछ संविदाकर्मियों से भी कोरोना में कुछ काम करा लिया जाए। जबकि पूरे प्रदेश में कोरोना से संबधित अधिकांश कार्य संविदा कर्मी ही कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की ओर से दिया जा रहा प्रोत्साहन राशि केवल स्थायी कर्मियों के लिए है, जबकि सारा कार्य संविदाकर्मी कर रहे हैं। सरकार संविदाकर्मियों की उपेक्षा कर रही है। अगर ऐसे रहा तो सभी संविदा कर्मी 15 दिन बाद होम आइसोलेशन पर जाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

नौतनवां में डॉ. राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में संविदाकर्मियों काला फीता बांधकर विरोध जताया। लक्ष्मीपुर सीएससी पर डॉ. मनीष सिंह, डॉ उमर, बीपीएम गौरव के नेतृत्व में संविदाकर्मियों ने प्रदर्शन किया। बहादुरी सीएचसी पर डॉ. मंजय शर्मा, डॉ. संजय कुमार, धानी में डॉ. नीरज कुमार सिंह, सिसवां में डॉ. आशुतोष कुमार पटेल, घुघली में डॉ. योगेंद्र नाथ, परतावल में डॉ. एमपी सिंह, डॉ. घनश्याम गुप्ता, पनियरा में डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। फरेंदा में डॉ. विशाल चतुर्वेदी, मिठौरा में डॉ. आलोक, निचलौल में बेचन एवं जिला अस्पताल तथा महिला अस्पताल डॉ. हरिकेश चौधरी, सुनीता शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed