{"_id":"6660ed409be22912170e2eb4","slug":"contracted-buses-will-run-on-three-routes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124032-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन रूटों पर चलेंगी अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन रूटों पर चलेंगी अनुबंधित बसें
Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज बस डिपो से नौ अनुबंधित बसों के संचालन के लिए परमिट जारी हो गया है। कागजी काम पूरा कराकर गोरखपुर कार्यालय से बसें सोमवार रात तक डिपो पहुंचने लगेंगी। दो बसें आ चुकी हैं जिन्हें गोरखपुर मार्ग पर लगा दिया गया है। शेष सात बसों में से एक फरेंदा रूट पर बढ़ाई जाएगी। दो-दो बसें सिंदुरिया, चिउटहां और पनियरा रूट पर संचालित होंगी। इन मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान थे।
महराजगंज बस डिपो में कुल 57 बसें हैं। इसमें से कुछ खराब होने के कारण वर्कशाप में खड़ी हैं। इस बीच चुनावी ड्यूटी में वाहनों के लगने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। अब चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद डिपो से सभी बसें गंतव्य के लिए समय पर रवाना होंगी। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नौ अनुबंधित बसों की भी अनुमति मिली है।
दो बसें गोरखपुर से प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शनिवार को ही डिपो में आ गईं। इन्हें गोरखपुर रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ा दिया गया, जिससे रात 10 बजे तक गोरखपुर जाने के लिए लोगों को साधन मिलता रहे। इसी प्रकार बाकी सात बसें भी सोमवार रात अथवा मंगलवार सुबह तक डिपो पहुंच जाएंगी। इसमें से एक वाहन को फरेंदा रूट पर तथा दो-दो बसें सिंदुरिया, चिउटहां व पनियरा रूट पर विभाग लगाने की तैयारी में है। इन मार्गों पर रोडवेज की बस न चलने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही थी। लोग निजी बसों से ज्यादा किराया देकर यात्रा करने को मजबूर थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अनुबंधित बसों में से दो बसें गोरखपुर रूट पर चलने लगी हैं। पनियरा, चिउंटहा और सिंदुरिया पर दो-दो बसें लगाई जा रहीं हैं। फरेंदा रूट पर एक बस बढ़ाई जाएगी। अनुबंधित बसों के संचालन से यात्रियों की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम