फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Construction of eight link roads and drains will start soon

Maharajganj News: आठ लिंक सड़कों और नालियों का जल्द शुरू होगा निर्माण

Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 May 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of eight link roads and drains will start soon
महराजगंज। जिले में आठ लिंक सड़कों और नालियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ है। परियोजना के तहत कहीं सीसी सड़क तो कहीं नालियों का निर्माण होगा। जर्जर सड़कों की जगह सीसी रोड़ बनने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से ग्रामीण इलाकों में सीसी रोड़ बनाने और पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। शासन स्तर पर इसकी मंजूरी मिलने के बाद गोरखपुर के अधीक्षण अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत मुख्य रूप से पनियरा, बृजमनगंज, फरेंदा, लक्ष्मीपुर, नौतनवा, मिठौरा और निचलौल क्षेत्रों में सड़कों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। कई स्थानों पर सीमेंटेड (सीसी) सड़कों का निर्माण होगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुछ क्षेत्रों में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था के लिए पक्की नालियां बनाई जाएंगी। निचलौल नगर पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मलिन बस्ती की हालत बेहद खराब हो चुकी है। वहां पक्की नालियों की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहता है। इससे न केवल लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना रहता है।
मिठौरा ब्लॉक के पडवनिया गांव से भूपेंद्र सिंह के खेत होते हुए लक्ष्मीपुर एकडंगा तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। पनियरा क्षेत्र के बैजूडेहरा से कमासिन बुजुर्ग के सहाय टोला तक की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन उसकी हालत ऐसी हो गई है कि लोग इस रास्ते से गुजरने से कतराते हैं।
नगर पंचायत निचलौल के वार्ड नंबर 2 मलिक बस्ती में नाली और सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस कार्य से क्षेत्र वासियों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। वहीं, मिठौरा ब्लॉक के अंतर्गत पनवहिया गांव में भूपेंद्र सिंह के खेत से लेकर लक्ष्मीपुर एकडंगा तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। पनियरा क्षेत्र में बैजुडेहरा से कमासिन बुजुर्ग के सहाय टोला तक सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
यह सड़क ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग बनेगी। लक्ष्मीपुर क्षेत्र में भी समरधीरा चौराहे से लेकर राम-लखन की दुकान तक और वहां से कोदई के घर तक नाली का निर्माण किया जाएगा। नगर पालिका परिषद नौतनवा के इंदिरा नगर वार्ड एक में मोहन लाल गौतम के घर से मिश्रा के घर तक सीसी रोड़ बनाई जाएगी। लक्ष्मीपुर के बनरहिया खुर्द में भी सीसी रोड़ निर्माण का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा फरेंदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिधवारी में सेंट मेरी स्कूल से राम उजागिर के घर तक सीसी रोड बनने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जबकि बृजमनगंज क्षेत्र में भी जनता इंटर कॉलेज, बहादुरी बाजार, सैयद अहमद खां में सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ई. प्रवीण भारती ने बताया कि गोरखपुर अधीक्षण अभियंता कार्यालय की ओर से जिले के आठ जर्जर सड़कों पर सीसी रोड़ और कुछ जगहों पर नालियों के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed