फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Consensus on seven points agenda in Rotary Club meeting

Maharajganj News: रोटरी क्लब की बैठक में सात बिंदुओं के एजेंडे पर बनी सहमति

Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Consensus on seven points agenda in Rotary Club meeting
महराजगंज। नगर के एक हॉल में रोटरी क्लब की मासिक बैठक की गई। इस दौरान दो नए सदस्य राजेश कुमार और एमपी सिंह को पिन लगा कर सम्मानित किया गया। सचिव विनोद कुमार गुप्ता ने बैठक में सात बिंदुओं का एजेंडा प्रस्तुत किया। तय एजेंडे को आगामी दिनों में मूर्त रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

संस्थापक अध्यक्ष विन्ध्यवासिनी सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब के पदाधिकारी के सहयोग से त्रिमुहानी घाट पर शुद्ध पेय जल के लिए दो सरकारी हैंडपंप लगाया जाएगा। अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब की ओर से जिला संयुक्त चिकित्सालय में एलईडी घड़ी, विद्यालयों में बैग वितरण और कपड़े की थैलियों का वितरण किया जाएगा। उपाध्यक्ष डॉ. सलीम ने कहा कि एजुकेशन सत्र को लेकर प्रौढ़ शिक्षा और बाल शिक्षा पर भी विचार किया जा सकता है। पूर्व कोषाध्यक्ष रोटेरियन आत्माराम गुप्ता ने कहा कि एजुकेशन मंथ सितंबर में शिक्षक सम्मान समारोह, बैग वितरण और जेल में बंद कैदियों के बच्चों के लिए स्टेशनरी का सामान वितरित किया जा सकता है। रोटरी क्लब में तीन अन्य सदस्यों धनंजय सिंह, डॉ. जियाउद्दीन और डॉ. निशांत को जोड़ने की सहमति बनी। इस दौरान डॉ. साजिद अहरारी, डॉ. कृष्णा सहानी, डॉ. बीएन वर्मा, डॉ. जैनुल आबेदीन, डॉ सलीम खान, देवेश कुमार पांडेय, अशोक चौरसिया, दशरथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed