फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congressmen took out a torch procession in the city

Maharajganj News: शहर में कांग्रेसियों ने निकाला मशाल जुलूस

Sun, 14 Jan 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 14 Jan 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a torch procession in the city
महराजगंज। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा न्याय का हक मिलने तक नारे के साथ रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से मशाल जुलूस निकला। सक्सेना चौराहा, जिला उद्योग चौराहा, जिला मुख्यालय होते हुए चिउरहा, मऊपाकड़ से जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इससे आम जनमानस परेशान है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश की सरकार केवल धर्म और मजहब के नाम पर लोगो में द्वेष पैदा कर रही है। केवल बांटने का काम करके फूट डालो पर निरंतर काम कर रही है। इससे आपस में भाईचारा समाप्त हो रहा है। मशाल जुलूस में गोपाल शाही, गामा प्रसाद, तेज बहादुर पाण्डेय, सदा मोहन उपाध्याय, जयंत्री प्रसाद मौर्या, चन्द्रजीत भारती, विजय सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed