फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congressmen celebrated Rajiv Gandhi's birth anniversary by serving patients

कांग्रेसियों ने मरीजों की सेवा कर मनाई राजीव गांधी की जयंती

Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated Rajiv Gandhi's birth anniversary by serving patients
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में राजीव गांधी की जयंती पर रक्तदान करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : MAHARAJGANJ
कांग्रेसियों ने मरीजों की सेवा कर मनाई राजीव गांधी की जयंती
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी, पदयात्रा भी निकाली गई
महराजगंज। जिले के कांग्रेसियों ने शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों की सेवा कर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती मनाई। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और शहर में पदयात्रा निकाली। साथ ही उन्होंने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व पीएम की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि 21वीं सदी में भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने की आधारशीला राजीव गांधी ने रखी थी। उन्होंने सूचना प्रोद्यौगिकी, संचार क्रांति, कंप्यूटर का प्रयोग, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिलाना, पंचायतीराज व्यवस्था लागू करने के साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ता संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। वहां उन्होंने मरीजों की सेवा कर उनमें फल वितरित किया। इस दौरान अवसर पर आलोक प्रसाद, गोपाल शाही, तेजबहादुर पांडेय, गामा प्रसाद, कपिलदेव शुक्ला, नूर आलम, विनोद तिवारी, अनवर अली, डॉ. घनश्याम मिश्र, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed