फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congressmen burnt the effigy of BJP leader and raised slogans

Maharajganj News: कांग्रेसियों ने भाजपा नेता का पुतला फूंक की नारेबाजी

Fri, 02 Aug 2024 07:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Aug 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of BJP leader and raised slogans
निचलौल। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकालकर घोड़हवा चौराहे पर पहुंचे। जहां प्रदर्शन कर अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक नारेबाजी की।
विज्ञापन

वहीं शहर की सड़क पर जुलूस निकालने और पुतला फूंकने की सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती कांग्रेसी पुतला फूंककर कार्यालय की ओर लौट गए। कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर जैसे लोग इस देश का सम्मान नहीं करते है। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी कर अपनी ओझी मानसिकता का परिचय दिया है। हालांकि राहुल गांधी के बारे में इस तरह के शब्द कहना शर्म की बात है। इन्होंने आगे कहा की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जिस प्रकार भाजपा के नेता अपमानजनक शब्द बोल रहे हैं। वह काफी निंदनीय है।
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेसी शिव शंकर पासवान, राजाराम साहनी, जावेद अंसारी, जोगिंदर भारती, कोमल भारती, सोनू, रेखा यादव, सुनीता, निर्मला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed