{"_id":"6855679cd38ad601bf076868","slug":"congress-workers-submitted-a-memorandum-to-the-sp-demanding-action-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-152396-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग
Fri, 20 Jun 2025 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 20 Jun 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह पर केस दर्ज होने से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दूसरे पक्ष पर केस दर्ज करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है।
फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बीते दिन भिटौली कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की घटना निंदनीय है। मामले में एक तरफा कार्रवाई की गई। मामले की निष्पक्ष जांच कर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था ठीक रखने में असफल हो गई है। भिटौली कस्बे में पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ हुई मारपीट की घटना के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान पूर्व उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, पूर्व महामंत्री त्रिभुवन मिश्रा, गोपाल शाही, राजीव पटेल, अब्दुल गनी, कपिल देव शुक्ला, गोविंद मिश्रा, अशफाक खान, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, शंकर वर्मा, तेज बहादुर पांडेय मौजूद रहे।