{"_id":"699f5fbc50a7a8ffb10a7542","slug":"congress-submitted-a-memorandum-against-the-action-taken-against-avimukteshwarananda-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-172307-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अविमुक्तेश्वरानंद पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अविमुक्तेश्वरानंद पर कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को पत्रक सौंपने जाते कांग्रेसी ।
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में डीएम को पत्रक सौंपा गया। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की निंदा की गई।
जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने एक 25 हजार रुपये इनामी अपराधी की मदद से यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता पर हत्या, गोहत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, मकान कब्जा और छिनैती जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह कार्रवाई विकृत मानसिकता और द्वेषपूर्ण राजनीति से प्रेरित है, इसका उद्देश्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रताड़ित करना है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने और उत्तर प्रदेश सरकार के इस अमानवीय कृत्य में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान झिनकू चौधरी, त्रिभुवन नारायण मिश्र, कपिलदेव शुक्ला, संगठन विनोद सिंह, नूर आलम, जय प्रकाश लाल, उदय प्रताप सिंह, रामनारायण प्रसाद, संदीप तिवारी, आयुष सिंह, जमील अहमद, महेंद्र कुमार व अन्य मौजूद रहे।