फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress nominated by 20 candidates, including SP

कांग्रेस,सपा प्रत्याशियों समेत 20 ने किया नामांकन

Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 10 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Congress nominated by 20 candidates, including SP
कांग्रेस,सपा प्रत्याशियों समेत 20 ने किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव में नामांकन के छठें दिन बृहस्पतिवार को कांग्रेस, बसपा, सपा सहित निर्दल प्रत्याशियों ने जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। जिले के सभी सात निकायों से अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को 20 पर्चे दाखिल हुए। नामांकन का अंतिम नजदीक आते देख जिला व तहसील मुख्यालयों पर बने नामांकन कक्षों में काफी चहल-पहल रही। ज्यादा संख्या में समर्थकों के अंदर जाने को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने साहूजी महराज की प्रतिमा के पास सपा नेताओं और पुलिस के बीच हल्की फुल्की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रत्याशी के साथ निर्धारित संख्या में समर्थकों को ही अंदर जाने दिया।

विज्ञापन

महराजगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को बसपा से श्रवण पटेल, राष्ट्रीय जनता दल से चंद्रशेखर साहू, निर्दल सुरेश मोदनवाल, उर्मिला, कांग्रेस से अख्तर अब्बाशी, सपा से शैल जायसवाल ने नामांकन दाखिल किया। वही निर्दल प्रत्याशी कपिलदेव ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन किया और सात ने पर्चा खरीदा। घुघली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सपा से मनोज कुमार, भाजपा से राजेश सिंह, निर्दल सुरेश रूंगटा ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 36 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ। नौतनवां अध्यक्ष पद के लिए एक निर्दल प्रत्याशी का नामांकन हुआ। वहीं सदस्य पद पर 33 पर्चे दाखिल हुए। फरेंदा में अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए 32 नामांकन हुए। निचलौल में सदस्य के 26 नामांकन हुए और सात लोगों ने पर्चा खरीदा। सिसवा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य पद के लिए 22 नामांकन हुए। सदस्य पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए।

विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को नौतनवां तहसील में बने नामांकन केंद्र पर नौतनवां नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए एक एवं सोनौली नगर पंचायत से पांच लोगों ने पर्चा दाखिल किया। निर्दल प्रत्याशी के रूप में पूर्व चेयरमैन मुहम्मद कलीम उर्फ गुड्डू खान ने नामांकन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री श्यामनरायन तिवारी मौजूद रहे। वहीं सोनौली नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार शकुंतला देवी ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह मौजूद रहे। सोनौली से बसपा से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मीना त्रिपाठी ने नामांकन किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद प्रसाद मौजूद रहे। सोनौली से अध्यक्ष पद के राष्ट्रीय लोक दल की उम्मीदवार मेहरून्निशा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। वहीं निर्दल प्रत्याशी के रूप में कामना त्रिपाठी एवं संगीता ने नामांकन दाखिल किया। नौतनवां नगर पालिका सदस्य पद के लिए 33 लोगों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि 13 लोगों ने सदस्य पद के चुनाव के लिए पर्चा खरीदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार छठें दिन अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया व एक प्रत्याशी ने दो सेट में पर्चा खरीदा। सदस्य के लिए सात लोगों ने पर्चा खरीदा तो 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। आरओ अवधेश कुमार यादव ने बताया कि नगर पंचायत आनंद नगर में कांग्रेस से तनवीर ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया। इसी पद के लिए मोहम्मद अली ने दो सेट में पर्चा खरीदा। सभासद पद के 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वार्ड नंबर दो से भगवान दास, संतोष कुमार, शेषमणि, सत्यभामा, नरेश चंद, बैजनाथ, विजय तथा तीन से उबैदुर्रहमान, अजय व बदरी यादव ने नामांकन किया। वार्ड नंबर पांच से अशोक, छह से रेनू चौधरी, सात से मनीषा व माया, नौ से प्रवीण सिंह, राधेश्याम, रंदीप, आरती, संजय, दस से देवी शरण, विजय, उषा किरन व वार्ड नंबर 11 ने नासिरा प्रवीन ने नामांकन किया।

निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत निचलौल से अध्यक्ष पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने 3 पर्चा खरीदा। अजय जायसवाल ने 2 पर्चा, शिवनाथ मद्धेशिया ने 1 सेट पर्चा खरीदा। निचलौल से सदस्य लिये 7 लोगों ने पर्चा खरीदा तथा 26 ने नामांकन किया। सिसवा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्दल रागनी देवी व संगीता ने पर्चा खरीदा। सपा से पुष्पा देवी तथा बसपा की उर्मिला देवी ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य पद के लिए आठ लोगों ने पर्चा खरीदा तथा 22 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed