फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress leaders proceeding pratigaya padayatra

कांग्रेसियों ने सिसवा में प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली

Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders proceeding pratigaya padayatra
कांग्रेसियों ने निकाली सिसवां में प्रतिज्ञा पदयात्रा
विज्ञापन

सिसवां बाजार ( महराजगंज)। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर सिसवां रेलवे स्टेशन परिसर से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा पद यात्रा निकलकर नगर का भ्रमण किया। नगर भ्रमण करते हुए पुन: रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर पद यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान प्रदेश महासचिव जयकरण वर्मा, प्रदेश सचिव दिलीप निषाद, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, विधानसभा प्रभारी विनोद सिंह, अफजल अब्बासी, विनोद तिवारी, राजू गुप्ता, विनोद यादव, जहीर खां आदि मौजूद रहे।
‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
महराजगंज। उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं, नारा देकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने की अपील की है। इसी क्रम में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से शहर में सक्सेना चौक तक रैली निकालकर महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के हित के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आलोक प्रसाद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप निषाद ने कहा कि पार्टी द्वारा महिलाओं के लिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं की गई हैं। विधान सभा के चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी टिकट देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत छात्राओं को स्मार्टफोन व स्कूटी देने की प्रतिज्ञा की है। एक वर्ष में सालाना रसोई गैस की 3 सिलेंडर मुफ्त देने का वचन भी दिया है। महिलाओं को फ्री बस सेवा यात्रा की सुविधा देने की प्रतिज्ञा की है। नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति होगी। आंगनबाड़ी व आशा को 10000 प्रतिमाह मानदेय देने के लिए प्रतिज्ञा की है। इस दौरान गोपाल शाही, सरिता दुबे, रेनू गुप्ता, परमावती, शांति, गंगोत्री, प्रीति, मद्धेशिया, सुनीता, सरिता, नर्मदा, आकांक्षी, मांक्षी, सावित्री, रंभा, सुभावती, विमला, नर्मदा, सोमारी, माया, आरती, भगवती, इंद्रावती, राजकुमारी, गामा प्रसाद, नूर आलम, तेगबहादुर पांडेय, कपिलदेव शुक्ला, विराजवीर, अजय सिंह सैंथवार, डॉ. घनश्याम मिश्र, हरिकेश पटेल ,विजय अंगारा, अमित गौतम, संदीप कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कांग्रेस जो कहती है, वह करती है’
महराजगंज। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार का आम जन-मानस पर विश्वास के साथ प्रभाव पड़ रहा है। जनता को कांग्रेस द्वारा किए वादे के प्रति पूर्ण रूप से विश्वास है कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है। बिना कहे ही आम जनता की भलाई के लिए बहुत- सी योजनाएं व कार्यक्रम कांग्रेसी सरकारों द्वारा किए गए जिसके बल पर आज देश उन्नति कर सका। कांग्रेस सरकार द्वारा ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, विज्ञान, दूरसंचार, विकास के क्षेत्र में जो आधारशिला रखी गयी उसके बल पर हम उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं। यह बात रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव व जनपद प्रभारी जयकरन वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed