फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress is fighting to save the constitution

Maharajganj News: संविधान बचाने के लिए कांग्रेस कर रही संघर्ष

Tue, 27 May 2025 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 27 May 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Congress is fighting to save the constitution
अड्डा बाजार। गजरहा चौराहा पर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से संविधान बचाओ जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने कहा कि संविधान बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने देश में संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों, मजलूमों, दलितों को मजबूत आवाज देकर आंबेडकर साहब के संविधान को बचाने के लिए संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है। आज आवश्यकता है कि देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फासीवाद का सहारा लेकर देश के संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। दबाव में युद्ध रोककर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सेना के मनोबल को कमजोर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली विचारधारा रखती है। जबकि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। संविधान बचाने के लिए सभी को मिलजुलकर संयुक्त संघर्ष करना होगा। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस मौके पर सदा मोहन उपाध्याय, अमन मणि त्रिपाठी, केसी पाण्डेय, गंगाजल चौरसिया, जयप्रकाश लाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद, केशव प्रसाद यादव, कोऑर्डिनेटर रिंकू चौधरी, सरद कुमार सिंह, अरविंद पांडे, राजू कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed