फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress appeals for taking Rahul Gandhi's campaign to the masses.

Maharajganj News: कांग्रेस ने राहुल गांधी के अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

Tue, 23 Jun 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Congress appeals for taking Rahul Gandhi's campaign to the masses.
खुटहा बाजार में आयोजित हुआ कार्यक्रम, राहुल गांधी के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता
विज्ञापन

ग्रेट निकोबार मुद्दे पर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
महराजगंज। ग्रेट निकोबार द्वीप समूह में प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को खुटहा बाजार में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने की।

जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के विभिन्न जनहित और पर्यावरणीय मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राहुल गांधी के अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और उनकी लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें।
विज्ञापन


अभियान के आयोजक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि जनपद के विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख बाजारों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है, जिसे लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और स्थानीय आदिवासी समुदायों के विस्थापन की आशंका पर्यावरण एवं सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिभुवन नारायण मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है और आम लोगों की आवाज बनने का कार्य कर रही है। उन्होंने लोगों से इस जनजागरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।


इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों एवं आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराए तथा उन्हें अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला महासचिव अंबरीष शाही, मुहम्मद गनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष शंकर वर्मा, बुनियाद अली, संदीप तिवारी, अकरम सुलेमानी, अरविंद कुमार, जंग बहादुर, घनश्याम गुप्ता समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed