{"_id":"57b0bffb4f1c1b5d496eb383","slug":"congress-and-sp-targetted-by-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विकास विरोधी, सपा निकम्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विकास विरोधी, सपा निकम्मी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ रमापतिराम त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा। भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और पूर्व की कांग्रेस सरकार के साथ ही प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस को विकास विरोधी और सपा सरकार को निकम्मी व भ्रष्ट बताया। कहा कि सपा सरकार केंद्र के विकास कार्यों में रोड़े अटका रही है। इसको आने वाले विधान सभा चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जब केंद्र में अटल जी की सरकार थी तब विकास दर 8.8 फीसदी थी लेकिन दस वर्ष के संप्रग सरकार ने अपने कुकृत्यों से विकास दर को 4.4 फीसदी कर किया था। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने दो वर्ष में ही देश की विकास दर 7.6 फीसदी पहुंचा दी है। कांग्रेस सरकार के आते ही विकास दर घट जाती है। भाजपा सरकार के आते ही विकास दर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हमें किसानों, व्यापारियों व युवाओं की बदौलत देश विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर सशक्त व समृद्ध भारत के रूप में खड़ा कर दिया है।
विशिष्ट अतिथि सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण भ्रष्टाचार पूरी तरह समाप्त हो गया है किसानों के लिए किसान बीमा योजना, गरीब परिवार के लिए उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन सहित अनेक सराहनीय कार्य किए। इसका लाभ देश के सभी वर्गों को मिला। इससे पूर्व प्रशिक्षण वर्ग के वित्तीय सत्र में क्षेत्रीय मंत्री डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्य पद्धति पर विस्तृत चर्चा की। क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला ने भाजपा के इतिहास विकास व उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताया।
विज्ञापन
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने की और संचालन जिलामंत्री ओमप्रकाश पटेल ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, अर्चना चड्डा, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामचरित्र चौधरी, जयमंगल कन्नौजिया, मधुर सिंह, अंगद गुप्ता, उमरपति मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जगदीश मल्ल, सुरेंद्र पांडेय, कन्हैया चौहान, प्रमोद तिवारी, अशोक जायसवाल, कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजेश मद्धेशिया, राधारमण शुक्ल, प्रदीप सिंह, हरिशंकर जायसवाल आदि मौजूद रहे।