फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress always played politics for the prosperity of the country: Priyanka

कांग्रेस ने हमेशा देश में खुशहाली के लिए राजनीति की : प्रियंका

Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Congress always played politics for the prosperity of the country: Priyanka
फरेंदा में रोड शो में अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी। - फोटो : MAHARAJGANJ
कांग्रेस ने हमेशा देश में खुशहाली के लिए राजनीति की : प्रियंका
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में खुशहाली के लिए राजनीति की है। भाजपा देश को जाति-धर्म के नाम पर बांट कर नफरत फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में समरसता और खुशहाली के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को फरेंदा कस्बे में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए रोड शो किया। इस दौरान प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। रोड शो में काफी संख्या में शामिल लोगों ने फूल मालाओं से प्रियंका का स्वागत किया। लोग प्रियंका के ऊपर फूल फेंकते तो उन्हीं में से फूल लेकर प्रियंका भी लोगों के ऊपर फूल फेंक देती और हाथ जोड़कर अभिवादन करती।
विज्ञापन

पूरे रोड शो में वह मुस्कराते हुए जनता का अभिवादन स्वीकार करती रहीं। सड़क के किनारे खड़ी महिलाओं का हाथ जोड़कर विशेष तौर पर अभिवादन किया। करीब 40 मिनट के रोड शो में उन्होंने विष्णु मंदिर तिराहे पर कुछ कार्यकर्ताओं से हाथ भी मिलाया। रोड शो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने खुद वाहन चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों से निकला रोड शो
फरेंदा के जयपुरिया इंटर कालेज परिसर में बने हेलीपैड से खुले वाहन से प्रियंका का रोड शो शुरू हुआ तो लोगों का हूजूम उमड़ पड़ा। रोड शो कालेज परिसर से तहसील चौराहा, विष्णु मंदिर तिराहा से होते हुए आंबेडकर तिराहा, मिल गेट से स्टेशन रोड होते हुए हेलीपैड पहुंचा। यहां पर प्रियंका ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, विजय सिंह एडवोकेट, हृदयनारायण पांडेय, हनुमान प्रसाद, विनय तिवारी, डॉ अजय चौधरी, लालदेव यादव, चरन सिंह, सूर्यमन यादव, शेषमन यादव, झीनकू चौधरी, कलीम इद्रीशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed