फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Condition of two municipal roads to be improved at a cost of 80 lakh.

Maharajganj News: 80 लाख की लागत से सुधरेगी नगर पालिका की दो सड़कों की हालत

Sat, 15 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Condition of two municipal roads to be improved at a cost of 80 lakh.
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत होगा निर्माण
विज्ञापन

महराजगंज। नगर के जर्जर मार्गों के कायाकल्प की दिशा में नगर पालिका परिषद ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत नगर क्षेत्र के मंगलपुर और पंत नगर वार्ड में करीब 80 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
नगर पालिका के मुताबिक मंगलपुर वार्ड नंबर 23 में जाकिर के घर से फेंकू यादव के घर होते हुए बुधई के घर तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। इस कार्य पर करीब 30.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं पंत नगर वार्ड नंबर पांच में बद्री मद्धेशिया के मकान से प्रफुल्ल चंद सागर के मकान तक सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य की लागत करीब 38.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

इन दोनों मार्गों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से खराब सड़क और जलनिकासी की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क निर्माण के साथ नाली बनने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत मंगलपुर और पंत नगर वार्ड में सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा। शहर के विभिन्न वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। दोनों कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed