फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Condition of district hospital, 36 infants admitted on 26 beds.

Maharajganj News: जिला अस्पताल का हाल, 26 बेड पर 36 नौनिहाल भर्ती

Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Condition of district hospital, 36 infants admitted on 26 beds.
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में 26 बेड पर 36 नवजात भर्ती हैं। इससे इलाज में थोड़ी समस्या बढ़ गई है। डॉक्टर को अधिक सतर्कता बरतनी पड़ रही है। जन्म के बाद बीमार होने वाले बच्चों को इस वार्ड में भर्ती किया जाता है। इस समय वार्ड में क्षमता से अधिक बच्चे भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सिक एंड न्यू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में बच्चों को भर्ती करने के लिए बेड कम पड़ जा रहे हैं। एक बेड पर दो-दो नवजातों का उपचार किया जा रहा है। यह वह नवजात हैं, जिनका जन्म के समय वजन कम है, अथवा पीलिया या सांस फूलने की समस्या से ग्रसित हैं। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 26 बेड हैं, वर्तमान में लगातार नवजात मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस वार्ड में जन्म लेने के साथ सांस फूलने, जांडिस, दूध नहीं पीने, निर्धारित वजन से कम, नौ माह के पहले जन्म लेने, अविकसित शिशुओं को भर्ती कर इलाज किया जाता है। इनमें कई ऐसे नवजात होते हैं, जिन्हें जन्म के बाद से लगभग आठ से 10 दिनों के लिए इसमें रखना पड़ता है। आए-दिन कम से कम आठ से दस नवजात इस तरह के आ रहे हैं। शुक्रवार को यहां 36 नवजात भर्ती मिले। एक बेड पर दो-दो नवजातों को भर्ती कर इलाज करने से संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि सावधानीपूर्वक इलाज किया जा रहा है। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर ढंग से इलाज करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में बेहतर ढंग से सुविधा मिलती है। भर्ती बच्चों का ठीक से इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed