फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Condition of a youth from Ghughli deteriorated while returning home from Nashik and he died

Maharajganj News: नासिक से घर लौटते घुघली के युवक की बिगड़ी हालत, मौत

Sun, 13 Jul 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Condition of a youth from Ghughli deteriorated while returning home from Nashik and he died
घुघली। महाराष्ट्र के नासिक में कई वर्षों से कारपेंटर का काम कर रहे दीपू नामक बीमार युवक की यात्रा के दौरान ट्रेन में ही मौत हो गई। युवक घुघली के वार्ड नंबर छह का निवासी है।
विज्ञापन

उपनगर घुघली के वार्ड नंबर छह निवासी दीपू पिछले कुछ वर्षों से महाराष्ट्र के नासिक में लकड़ी मिस्त्री का कार्य कर घर की गृहस्थी चला रहा था। इस बीच वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था।
विज्ञापन

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो बूढ़ी मां ने उसको घर लौट आने की सलाह दी। इस पर दीपू अपने एक रिश्तेदार के साथ ट्रेन से घर लौट रहा था कि शुक्रवार को रास्ते में ही प्रयागराज के पास उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद यात्रियों ने हेल्पलाइन पर सूचना दी। सूचना पर रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दीपू को ट्रेन से नीचे उतारकर डॉक्टरों से जांच कराई तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मृतक की मां, उसकी पत्नी, भाई अपने कुछ संबंधियों के साथ तुरंत प्रयागराज के लिए निकल पड़े। परिजनों ने बताया कि उसका अंतिम संस्कार यहीं करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed