फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Concussion on burning effigies of MP

सांसद का पुतला जलाने पर तकरार

Thu, 29 Mar 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 29 Mar 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Concussion on burning effigies of MP
सांसद का पुतला जलाने पर तकरार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। एक तरफ जहां पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर बाईपास निर्माण सहित पांच सूत्री मांगों के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भाजपा सांसद पंकज चौधरी का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया, वहीं भाजपाइयों ने पुतला जलाने वालों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच के कार्यकर्ताओं ने संगठन के जिला संयोजक लालधारी यादव के नेतृत्व में पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर सांसद का पुतला जलाया। प्रदर्शन में शामिल लालधारी यादव ने कहा कि इन पांचों मांगें पूरी कराने के लिए मंच की तरफ से धरना - प्रदर्शन तथा तीन बार भूख हड़ताल भी की गई लेकिन मांगें अब तक पूरी नहीं हुईं। इससे लोगों में नाराजगी है। उन्होंने जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त कराने, बाढ़ नियंत्रण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, जिला मुख्यालय के चारो तरफ बाईपास का निर्माण कराने, जिला अस्पताल में अलग से दस बेड का नया इंसेफेलाइटिस वार्ड बनवाने की मांग की। उन्होंने जिला मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़वाने की मांग भी की। लालधारी का आरोप है कि सांसद पंकज चौधरी वर्ष 1991 से अब तक पांच बार सांसद हुए लेकिन महराजगंज का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया। पुतला जलाने वालों में चंद्रशेखर साहू, भोला जायसवाल, जगदंबा शरण श्रीवास्तव, रामसमुझ तिवारी, योगेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र तिवारी, संजय शास्त्री, पुष्पा निषाद, लीलावती, बृजेश कुमार, राजेंद्र तिवारी, नरसिंह प्रसाद, सुभाष चंद्र सैनी, लवकुश खरवार, इंद्रजीत, गौतम, विरेंद्र जायसवाल, ओमप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed