फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Conclusion of the 70th Divisional-Level Athletics Competition

Maharajganj News: गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन, मेजबान महराजगंज को दूसरा स्थान

Wed, 14 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of the 70th Divisional-Level Athletics Competition
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं मंडल स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। 349 अंकों के साथ गोरखपुर ओवरऑल चैंपियन बना। 308 अंकों के साथ महराजगंज द्वितीय और 150 अंकों के साथ कुशीनगर तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल के चार जिलों के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। सबसे अंत में अंडर-17 बालिका वर्ग की चार गुणा 100 मीटर रिले रेस हुई। इसमें देवरिया प्रथम, गोरखपुर द्वितीय और महराजगंज तृतीय रहा। अंडर-17 बालिका 100 मीटर दौड़ में महराजगंज की अर्पिता प्रथम, देवरिया द्वितीय और महराजगंज की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और जिला विद्यालय निरीक्षक राम नगीना भारती रहे। अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक डॉ. बलराम भट्ट ने व संयोजन प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने किया। समारोह का शुभारंभ कामिनी यादव और विंध्यवासिनी यादव के स्वागत गीत से हुआ। श्रेया शर्मा ने देवी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रभारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन में आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए व्यायाम शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुकुंदपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बृजेश पांडेय, महराजगंज इंटर कॉलेज के डॉ. सुजीत चौधरी आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed