Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Compliance in city shops; no oversight in rural areas.

Maharajganj News: अनपैक्ड मिठाइयों की एक्सपायरी डेट नहीं लिख रहे दुकानदार

Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Compliance in city shops; no oversight in rural areas.
महराजगंज। दिवाली का त्योहार नजदीक है और बाजार मिठाइयों से सज गए हैं। मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए इस बार खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान दशहरा से छठ पर्व तक के लिए शुरू किया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में दुकानदार अनपैक्ड मिठाइयों की एक्सपायरी डेट नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से अनपैक्ड मिठाइयों की एक्सपायरी डेट और निर्माण तिथि का उल्लेख करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बावजूद जनपद मुख्यालय की कुछ नामचीन दुकानों को छोड़कर कहीं अनुपालन नहीं दिख रहा है। ग्रामीण हिस्सों में तो ऐसा कोई नियम भी है इसकी जानकारी ही नहीं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के नए निर्देश के अनुसार अब हर ट्रे या कंटेनर पर मिठाई का नाम, कब बनी और कब तक खाने योग्य है, इसकी जानकारी लिखनी होगी। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बासी और खराब मिठाई सेवन से बचाना है। खाद्य वस्तुओं का नमूना लेने की कार्रवाई हर त्योहार की तरह दिवाली में भी विभाग शुरू कर चुका है लेकिन नियमों के अनुपालन कराने की फिक्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नियम

खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत अनपैक्ड मिठाइयों के लिए अधिकतम शेल्फ लाइफ तय की गई है। ज्यादातर दूध से बनी मिठाइयों की एक्सपायरी एक सप्ताह के भीतर है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विक्रेता एक्सपायरी डेट नहीं लिखता है तो उस पर 5 लाख रुपये तक का जुर्माना और लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई का प्रावधान है।

कार्रवाई का मेंटेन है आंकड़ा
वित्तीय सत्र 2025-26 में अप्रैल से मार्च तक 97 वाद दायर किए गए थे। उनमें से 93 में फैसला हो चुका है। कुल 5.11 लाख का जुर्माना वसूला गया। पिछले डेढ़ वर्ष में यानी अप्रैल 2025 से 31 अक्तूबर 2026 तक कुल 119 वाद दायर किए गए। इनमें से दोषी मिले लोगों से 15.81 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बीते 15 से 31 अक्तूबर तक जनपद में 205 मिठाई व अन्य खाद्य वस्तुओं के लिए नमूने संकलित किए गए। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है।

बोले ग्राहक
दिवाली पर बिना एक्सपायरी डेट की मिठाई बेचना ग्राहकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। खाद्य विभाग का नियम अच्छा है, लेकिन इसका प्रचार गांव-गांव तक होना चाहिए। ग्रामीण दुकानदारों को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाए।
- अखिलेश शुक्ल, धानी
अनपैक्ड मिठाई खरीदने वालों को भी इस नियम का अनुपालन कराने की आदत दुकानदारों में विकसित करानी चाहिए। जब लोग दुकान पर इस विषय में मिठाई खरीदे समय पूछेंगे तो दुकानदार अगली बार ऐसा बोर्ड जरूर लगाएंगे। दुकानदार विभाग को भ्रमित कर सकते ग्राहक नहीं तोड़ सकते।
- पूनम सिंह सूर्यवंशी, कोइलाडांड़
हमारे क्षेत्र में मिठाई की छोटी दुकान हलवाई चलाते हैं, उन्हें इस नियम की पूरी जानकारी नहीं। विभाग को पहले चौराहों पर आकर बताना चाहिए था, कि क्या और कैसे करना। लेकिन त्योहारों में विभाग इसी तरह के अभियान कागज में चलाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहा।
- महबूब आलम, धानी
त्योहार पर मिलावट का डर सबसे ज्यादा रहता है। शुद्ध ही शुभ है अभियान सराहनीय है। खाद्य विभाग को सिर्फ शहर में नहीं, बल्कि ग्रामीण मेलों और अस्थायी दुकानों पर भी सख्त चेकिंग करनी चाहिए।

- अर्चना सिंह, धानी
बोले अधिकारी
दूषित खानपान के मामले त्योहारों में ही तेज होते हैं। इसी के मद्देनजर विभाग छापेमारी व नमूना संग्रह अभियान प्रभावी करता है। दशहरा के बाद से छठ तक शुद्ध ही शुभ के तहत अभियान चलाया जा रहा। इसमें अनपैक्ड मिठाई ट्रे या कंटेनर पर भी स्टीकर लगाकर यह बताना कि मिठाई की एक्सपायरी तिथि क्या है। आज हमारी टीम संयुक्त अभियान में कुशीनगर पड़ताल कर रही है। शीघ्र ही जनपद में भी यह जांच होगी। केके उपाध्याय, प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य) महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed