{"_id":"62fe8b98dd06706c594abdc8","slug":"complete-work-in-15-days-maharajganj-news-gkp4474538163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन के बचे कार्य को 15 दिन में कराएं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन के बचे कार्य को 15 दिन में कराएं पूरा
विज्ञापन
जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने नगर पंचायत के विकास कार्यों का किया निरीक्षण।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत भवन के बचे कार्य को 15 दिन में कराएं पूरा
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने पंचायत भवन, कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परतावल क्षेत्र में पंचायत भवन के बचे कार्यों 15 दिन के अंदर पूरा कराया जाए। ऐसा कर के जहां पंचायत भवन को क्रियाशील किया जा सकेगा, वहीं आमजन की मुश्किलों को भी दूर करने में सहूलियत होगी। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत परतावल मेें निर्मित कराए जा रहे पंचायत भवन का निरीक्षण करने के बाद कहीं। परतावल में शिव मंदिर के पास स्थित आदर्श तालाब की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने संबंधित लोगों को तत्काल नोटिस जारी कर हटवाने के निर्देश लेखपाल को दिए। कस्तूूरबा विद्यालय के निर्माणाधीन छात्रावास व विद्यालय के बीच में उत्पन्न हो रही जलभराव की समस्या के सामने आने पर उन्होंने जल निगम की टीम बुलाकर जलनिकासी की व्यवस्था किए जाने के निर्देश अपर उप जिलाधिकारी को दिए। विद्यालय व छात्रावास के पास से गुजर रहे नाले से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। बभनौली में पार्क के लिए भूमि के कम होने पर किसी दूसरे जगह भूमि चिह्नित करने के निर्देश अपर एसडीएम को दिए। इस दौरान अपर एसडीएम महेंद्र प्रताप, प्रभारी अधिशासी अधिकारी देवेंद्र मणि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
----
राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से लिया जाए सुझाव
डीएम सत्येंद्र कुमार ने मतदेय स्थलों के विलय के संबंध में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों व तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की तथा निर्देशित किया कि मतदेय स्थलों के विलय के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव लिया जाए। इस दौरान सभी उप जिलाधिकारी व तहसीलदार, कांग्रेस के गोपाल शाही व बसपा के लालजी पांडेय मौजूद रहे।