{"_id":"6a7a3cf88802465cc40e13ab","slug":"complete-the-construction-of-the-digital-library-within-the-time-limit-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183062-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समय सीमा के भीतर पूरा करें डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समय सीमा के भीतर पूरा करें डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण
Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक स्थित रैन बसेरा परिसर में निर्माणाधीन डिजिटल लाइब्रेरी के कार्य का सोमवार को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी आलोक कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।
करीब एक करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही कंप्यूटर की व्यवस्था भी की जाएगी। लाइब्रेरी में दिव्यांगों के लिए निचले तल पर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा परिसर में शौचालय की सुविधा होगी।