{"_id":"60fb0c548ebc3ecf0c072348","slug":"complete-incomplete-houses-within-a-week-maharajganj-news-gkp402965124","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अपूर्ण आवासों को सप्ताह भर में कराएं पूरा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अपूर्ण आवासों को सप्ताह भर में कराएं पूरा’
विज्ञापन

महराजगंज। सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले में अपूर्ण मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवास को सप्ताह भर में पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सचिव इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें। आवास के लाभार्थियों को मस्टर रोल जारी कराते हुए आवास पूर्ण कराएं। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत जो कार्य कराए जा रहे हैं उसे समयसीमा के भीतर कराएं। श्रमिकों को समय से मजदूरी का भुगतान भी दें। बीडीओ को निर्देशित किया कि वे संबंधित ब्लॉक में 100 खेल मैदान, मत्स्य पालन के लिए तालाब , पोषण वाटिका तथा नर्सरी के निर्माण के लिए भूमि को चिह्नित करते हुए आगणन तैयार कराएं। अपूर्ण सामुदायिक शौचालयों व पंचायत भवनों के निर्माण को भी समय से पूरा कराते हुए उसे स्वयं सहायता समूह को अनुबंध पत्र के शर्तों के अनुसार हस्तांतरित करें। बीएसए को निर्देशित किया कि वे कायाकल्प योजना के तहत न्यूनतम पांच विद्यालयों का निरीक्षण कराने तथा उसकी प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह के एक से पांच तारीख तक प्रस्तुत करें। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, डीपीआरओ केबी वर्मा, बीडीओ, एपीओ, एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।