फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Complaint of names of voters of 52 villages missing from voter list

Maharajganj News: एसडीएम की छापेमारी में 24 बोरी कॉफी के बीज बरामद

Thu, 01 Jan 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Complaint of names of voters of 52 villages missing from voter list
लक्ष्मीपुर खूर्द छापेमारी में 24 बोरी काफी बीज बरामद के साथ टीम। 
नेपाल भेजने के लिए रखा गया था कॉफी का बीज
विज्ञापन


ठूठीबारी। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द में एसडीएम निचलौल के नेतृत्व में मंगलवार को की गई छापेमारी में एक घर में रखे गए 24 बोरी कॉफी बीज बरामद हुए। कॉफी बीज नेपाल भेजने के लिए रखा गया था। बरामद कॉफी बीज को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में भारी मात्रा में कॉफी बीज एक घर में डंप कर रखा गया है और तस्कर इसे नेपाल भेजने की फिराक में है। एसडीएम के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी की पुलिस व सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने केश्वर यादव के मकान में छापेमारी करक 60 किलो वजन की 16 बोरी और 30 किलो वजन की 8 बोरी कॉफी बीज बरामद किया। टीम उसे कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई है। लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार यादव ने बताया कीि बरामद 24 बोरी कॉफी बीज को अग्रिम कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed