फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Compensation hurdle in the way of new railway line

Maharajganj News: नई रेल लाइन की राह में मुआवजे का रोड़ा

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation hurdle in the way of new railway line
महराजगंज। नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत 29 गांवों की भूमि अधिग्रहण की गई है। 25 गांवों के किसानों को मुआवजा मिल चुका है। इससे जहां एक ओर मुश्किल दूर हो रही है तो कम मुआवजे की बातकर लोग विधिक राय ले रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं धारा 80 नहीं होने वाली जमीनों में भी पेच है। तमाम लोग ऐसे हैं, जो महंगे दर पर जमीन खरीदें हैं उनको कम मुआवजा मिल रहा है। फरेंदा-महाराजगंज-घुघली नई रेल लाइन में आने वाली जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर तरकुलवा व महुअवा के ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इन गांवों के किसानों का रिहायशी और उपजाऊ भूमि चली गई है, जिससे किसान काफी परेशान हैं। एक तरफ जहां किसानों की भूमि अधिग्रहण में चली गई है। वहीं भू-अर्जन कार्यालय की ओर से भूमि के प्रकार में गड़बड़ी होने का आरोप है। इससे किसानों को भूमि का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। टीकर परसौनी के विनय मिश्रा ने महुअवा में चार डिस्मिल जमीन खरीदा है। करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उनका कहना है कि मुआवजा इससे काफी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि भू अर्जन कार्यालय की ओर से मुआवजा निर्धारण के पूर्व व्यक्तिगत नोटिस नहीं दिया गया। स्थल जांच एवं सत्यापन ग्रामीणों के समक्ष नहीं हुआ। भू अर्जन के पूर्व संबंधित किसानों को सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार, गांव में भूमि अधिग्रहण के लिए वर्तमान बाजार भाव या वर्तमान रजिस्ट्री मूल्य के अनुसार मुआवजा राशि निर्धारित नहीं हुआ है।

आत्माराम गुप्ता ने बताया कि लिंक मार्ग से सटे हुए भूमि एवं मकान को कृषि का बताया जा रहा है। कुछ जमीन जो धारा 80 से आवासीय भी है। उसे भी भू अर्जन कार्यालय की ओर से अवार्ड में सामान्य कृषि भूमि दर्ज करते हुए उचित मुआवजा राशि तय नहीं की गई है। अरविंद वर्मा पकड़ी, अजय वर्मा ने भी मुआवजे को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed