फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Community mourning will be made in 293 villages

293 गांवों में बनेगा सामुदायिक शोकपिट

Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Community mourning will be made in 293 villages
293 गांवों में बनेगा सामुदायिक शोकपिट
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में निकलने वाले तरल अपशिष्ट प्रबंधन को व्यवस्थित करने के लिए 293 ग्राम पंचायतों में शोकपिट बनेगा। हर 15 घर पर एक सामुदायिक शोकपिट बनवाया जाएगा। ग्रामीण घर से निकलने वाले तरल अपशिष्ट को वहां जमा करेंगे।

पंचायती राज विभाग की ओर से ठोस अपशिष्ट के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। सोच है कि तरल अपशिष्ट को व्यवस्थित ढंग से निपटाते हुए गांव को साफ-सुथरा बनाया जाए। इसके लिए प्रत्येक 15 घर पर एक सामुदायिक शोकपिट का निर्माण कराया जाएगा, ताकि वहां पर तरल अपशिष्ट का बेहतर प्रबंध किया जा सके। ग्राम पंचायतों में बनाए जाने वाले शोकपिट के लिए सर्वे भी कराया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शोकपिट बनाने पर जोर दिया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्यवयक संतोष शुक्ला ने बताया कि एक शोकपिट के निर्माण पर कुल 15 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे। सामुदायिक शोकपिट की स्थिति स्पष्ट होने के बाद व्यय होने वाली धनराशि का वास्तविक विवरण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed