फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committees will pass road safety related proposals in 882 Gram Panchayats.

Maharajganj News: 882 ग्राम पंचायतों में समिति पास करेगी सड़क सुरक्षा संबंधी प्रस्ताव

Wed, 21 Jan 2026 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Committees will pass road safety related proposals in 882 Gram Panchayats.
सड़क दुर्घटना का दायरा कम करने के लिए व्यवस्था
विज्ञापन

प्रधान की अध्यक्षता में गांवों में गठित की गई है समिति
महराजगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनपद में प्रभावी है। परिवहन आयुक्त व पंचायतीराज निदेशालय से जारी आदेश के तहत जिले के 882 ग्राम पंचायतों में सड़क सुरक्षा समिति प्रधानों की अध्यक्षता में गठित कराई गई है। अब समिति के अध्यक्ष प्रधान के निर्देशन में स्थानीय जरूरत के आधार पर सड़क सुरक्षा संबंधित प्रस्ताव पास होंगे।
शासन ने सड़क हादसों में कमी लाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। गांवों में पंचायतें आयोजित कर सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इस पहल के तहत प्रधानों को सड़क सुरक्षा अग्रदूत का दर्जा दिया जाएगा। सड़क हादसों की बढ़ती समस्या के मद्देनजर गांव-गांव न सिर्फ परिवहन सुरक्षा समिति गठित की गई बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीण राहवीर योजना, अनधिकृत पार्किंग, नो हेल्मेट-नो फ्यूल, ओवर स्पीडिंग, हेल्मेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, ट्रैक्टर व अन्य माल वाहनों में सवारियों की सुरक्षा और कोहरे में धीमी गति इत्यादि के संबंधित प्रस्ताव पास कर ग्राम पंचायत परिक्षेत्र में इसे प्रभावी करेंगे। समिति के बाकी सदस्य पारित प्रस्ताव प्रभावी करने के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
सड़क दुर्घटना में कमी व यातायात नियम अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियम ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभावी करने के लिए समिति गठित कराई गई है। स्थानीय जरूरत के आधार पर यह समिति प्रस्ताव पास करेगी। जरूरत के मुताबिक विभाग सहयोग व प्रशिक्षण भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed