फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee will examine 118 disputed applications

118 विवादित आवेदनों का समिति करेगी परीक्षण

Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Committee will examine 118 disputed applications
118 विवादित आवेदनों का समिति करेगी परीक्षण
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के मामले में अभी तक नहीं हो सका नियुक्ति पत्र वितरण, 764 ग्राम पंचायतों में चयनित अभ्यर्थियों की सूची को अनुमोदन का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले की सभी 882 ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए जाने वाले पंचायत सहायकों की प्रकिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। पंचायती राज विभाग द्वारा जहां निर्विवाद रूप से चयनित 764 ग्राम पंचायतों के अभ्यर्थियों की सूची को अनुमोदित कराने की दिशा में पहल प्रारंभ की गई है, वहीं विवादित 118 ग्राम पंचायतों के अभ्यर्थियों की सूची का फिर से परीक्षण किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शासन द्वारा ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में नियुक्त किए जाने वाले पंचायत सहायकों के लिए प्राप्त आवेदन से ग्राम स्तरीय समिति ने अंतिम रूप से चयनित करके जो 882 ग्राम पंचायतों से नाम भेजे थे, उसमें से 764 ग्राम पंचायतों का चयन निर्विवादित होने का दावा पंचायत राज विभाग कर रहा है। वहीं 118 ग्राम पंचायतों में विवादित चयन की बात सामने आई है। पंचायत राज विभाग का जोर है कि जो चयन निर्विवादित हैं, उनकी सूची को जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित कराते हुए नियुक्ति पत्र पात्र अभ्यर्थियों में वितरित करा दिया जाए। साथ ही जिन 118 ग्राम पंचायतों में विवादित चयन की बात कही जा रही है, वहां पर ब्लॉक स्तरीय समिति के माध्यम से फिर से परीक्षण करा लिया जाए। परीक्षणोपरांत व अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची को फिर से अनुमोदित कराने का कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने कहा कि चयनित सूची को जिला स्तरीय समिति से अनुमोदित कराने तथा विवादित सूची का परीक्षण कराए जाने की दिशा में पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed