फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee to investigate fake delivery of cooking gas

Maharajganj News: रसोई गैस के फर्जी डिलीवरी की जांच करेगी कमेटी

Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Committee to investigate fake delivery of cooking gas
ग्रामीणों ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच के दिए आदेश
सिंदुरिया। बागापार स्थित श्रीलक्ष्मी एचपी ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते सुर्खियों में है। एजेंसी पर उपभोक्ताओं के नाम पर फर्जी गैस डिलीवरी दिखाकर सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगा है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिलापूर्ति अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
उपभोक्ता संतोष कुमार त्रिपाठी के मोबाइल पर एचपी गैस की ओर से डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हुआ। मैसेज में 22 मार्च 2026 को गैस बुकिंग और डिलीवरी पूर्ण होने की जानकारी के साथ कैश मेमो नंबर भी अंकित था जबकि संबंधित उपभोक्ता को वास्तविक रूप से गैस सिलेंडर मिला ही नहीं। इस घटना के बाद अन्य ग्रामीणों ने भी इसी तरह की शिकायतें सामने रखीं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं की जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी डिलीवरी दर्ज करवा रहे हैं और सिलेंडरों को खुले बाजार में 1300 से 1600 रुपये तक ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं। इससे आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। पहले भी एजेंसी के खिलाफ शिकायतें की गईं लेकिन कार्रवाई के अभाव में इस तरह की अनियमितताएं लगातार बढ़ती गईं। इस बार ठोस प्रमाण के रूप में मोबाइल मैसेज सामने आने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। संबंधित टीम को मौके पर भेजी जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-एपी सिंह, जिलापूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed