फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committed suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife.

Maharajganj News: पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 25 Mar 2024 05:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 25 Mar 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
Committed suicide by jumping in front of a train after a dispute with his wife.
सिसवा बाजार। पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोको पायलट की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने मेमो बनाकर मुकामी थाने को घटना की जानकारी दी। कोठीभार थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बलियवा थाना कोठीभार निवासी शैलेंद्र श्रीवास्तव (35) का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व कुशीनगर जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छितौनी निवासी द्वारिका लाल श्रीवास्तव की बेटी नीलम से हुई थी। विवाह के बाद से ही दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। शैलेंद्र रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता था। अपनी पत्नी पर शक करता था, जिसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

रविवार को शैलेंद्र होली पर घर आया था। शैलेंद्र अपनी पत्नी नीलम को साथ लेकर ससुराल छितौनी जा रहा था। रास्ते में दोनों में विवाद हो गया। शैलेंद्र ने गुरली खलीलनगर में रेलवे ट्रैक पर अप पैसेंजर ट्रेन संख्या 05095 के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह के अनुसार, अभी तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed