{"_id":"66313ad57f078f1f3c000f10","slug":"committed-suicide-by-hanging-after-a-dispute-with-her-husband-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121315-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटककर दी जान
Wed, 01 May 2024 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 01 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा भरवलिया बड़का टोला निवासी एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के भरवलियां निवासी महावीर बेलदार ने बताया कि उनके बेटे ध्रूप बेलदार की शादी 2018 में नेपाल के टीकुलीगढ़ में हुई थी, जिससे उनकी दो संतानें हैं। बड़ी बेटी रितिका (5) व छोटी राधिका (3) साल की है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह बेटा ध्रूप बेलदार और बहु किरन से बच्चों के पढ़ाई लिखाई को लेकर वाद विवाद हो गया था। इसके बाद बहु ने बड़ी बेटी की पिटाई कर गांव सब्जी के खेत में बैठ गई।
सास, ससुर भी सब्जी की निराई-गुड़ाई में व्यस्त हो गए। इसी बीच कब किरन उठकर वहां से चली गई। करीब एक घंटे बाद नदी के किनारे एक पेड़ से लटकता उसका शव मिला। प्रभारी कोतवाल नीरज राय ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।