{"_id":"60eb20328ebc3ef9ff101fe2","slug":"comitte-appoitment-for-inspection-maharajganj-news-gkp401474743","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 ग्रामों के विकास कार्यों का पर्यवेक्षण करेगी दो सदस्यीय समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 ग्रामों के विकास कार्यों का पर्यवेक्षण करेगी दो सदस्यीय समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 ग्रामों के विकास कार्यों का पर्यवेक्षण करेगी दो सदस्यीय समिति
- एक नोडल अधिकारी के साथ एक अभियंता को किया नामित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परफार्मेंस ग्रांट वाले चयनित ग्रामों में कराए जाने वाले विकास कार्यों की मानीटरिंग के लिए जिले के सभी 14 ग्राम पंचायतों में दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों को जहां ग्रामों का नोडल अधिकारी बनाया गया है, वहीं तकनीकी सहयोग के लिए अभियंताओं को भी तैनात किया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक के ग्राम छितही बुजुर्ग में जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सहायक अभियंता जलनिगम को तैनात किया गया है। मिठौरा ब्लॉक के ग्राम खोस्टा में जिला समाज कल्याण अधिकारी तथा सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, परतावल ब्लॉक के ग्राम छपिया में एआर कोआपरेटिव व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, कम्हरिया खुर्द में जिला विकास अधिकारी व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, पिपरालाला में उपायुक्त श्रम रोजगार व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, रामपुर चकिया में जिला कृषि रक्षा अधिकारी व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, सेमरा चंद्रौली में जिला विद्यालय निरीक्षक व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व तरकुलवा तिवारी में परियोजना निदेशक व सहायक अभियंता डीआरडीए को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार सिसवा ब्लॉक के हरखपुरा में जिला कृषि अधिकारी व सहायक अभियंता जल निगम, हरपुर पकड़ी में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व सहायक अभियंता आरईडी, लक्ष्मीपुर एकडंगा में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तथा सहायक अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय, रुद्रापुर में जिला गन्ना अधिकारी व सहायक अभियंता जिला पंचायत, सेमरी में सहायक निदेशक मत्स्य व सहायक अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय तथा शीतलापुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी व सहायक अभियंता लघु सिंचाई को तैनात किया गया है।
-------------------------
निविदा समिति का भी किया गया गठन
डीएम ने उपरोक्त ग्राम पंचायतों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए कराए जाने वाले टेंडर आदि कार्यों के लिए पांच सदस्यीय निविदा समिति भी गठित की गई है। समिति में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष हैं। अधिशासी अभियंता जल निगम, परियोजना निदेशक, सहायक अभियंता लघु सिंचाई व लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को सदस्य बनाया गया है। यह समिति कराए गए कार्यों व भुगतान का समय-समय पर परीक्षण करेगी।