{"_id":"63e0f0caf28d42598452d80d","slug":"collision-between-school-bus-and-truck-injured-bus-driver-referred-maharajganj-news-c-7-1-45043-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, घायल बस चालक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, घायल बस चालक रेफर
Mon, 06 Feb 2023 05:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 06 Feb 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बस और ट्रक में टक्कर, घायल बस चालक रेफर
फोटो
- थाना क्षेत्र के कुकेसर के पास हुआ हादसा, बस में कोई विद्यार्थी नहीं थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
परसामलिक। नौतनवां-ठूठीबारी मार्ग पर कुकेसर गांव के सेंट पाल स्कूल के पास सोमवार सुबह लगभग आठ बजे सीमेंट लदे ट्रक की सरस्वती महाविद्यालय स्कूल की बस की टक्कर हो गई। जिसमें बस चालक बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक छोटू गौड़ पुत्र पारस गौड़ (31) सरस्वती देवी महाविद्यालय निचलौल में बस चलाता है। रोज की भांति बस अपने गांव कुकेसर में खड़ा कर देता है और सुबह बच्चों को रिसीव कर विद्यालय छोड़ता एवं घर पहुंचाता है। सोमवार सुबह सेखुआनी की तरफ बच्चों को लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही बस कुकेसर से 200 मीटर आगे बढ़ी, तभी नौतनवां की तरफ से सीमेंट लादकर आ रहा दस चक्का ट्रक से घने कोहरे के कारण टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने की वजह से ट्रक पलट गया। थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार कन्नौजिया ने बताया कि घायल बस चालक को रतनपुर सीएचसी भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
संतोष