फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   College administration takes strict action after assault incident, no admission without identity card

Maharajganj News: मारपीट की घटना के बाद कॉलेज प्रशासन सख्त, बिना पहचान पत्र नहीं मिलेगा प्रवेश

Sun, 09 Aug 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
College administration takes strict action after assault incident, no admission without identity card
प्राचार्य ने बाहरी उत्पातियों पर लगाम कसने के लिए जारी किया आदेश
विज्ञापन

पिछले दिनों पीजी कॉलेज में हुई मारपीट की घटना के बाद लिया गया निर्णय
महराजगंज। मुख्यालय स्थित नेहरू पीजी कॉलेज में बिना स्कूल आईडी के सोमवार से प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए कॉलेज प्राचार्य प्रो. अजय कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किए हैं। पिछले दिनों कॉलेज में हुई मारपीट की घटना के बाद प्राचार्य ने यह निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के आपसी विवाद के चलते पिछले दो दिनों से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था। पीजी कॉलेज परिसर में कक्षाएं बाधित होने तथा बाहरी युवकों के प्रवेश की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने सिर्फ पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश की अनुमति का आदेश प्रभावी किया है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने स्पष्ट किया कि आगामी 10 जुलाई से महाविद्यालय परिसर में केवल पंजीकृत छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। परिसर में रैंडम चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। यदि जांच के दौरान कोई ऐसा व्यक्ति पाया जाता है जो पंजीकृत छात्र नहीं है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने निर्धारित ड्रेस कोड में ही आने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए सत्र में प्रवेश लेने वाले जिन विद्यार्थियों के पास अभी ड्रेस उपलब्ध नहीं है, वह 15 दिनों के अंदर अपना ड्रेस कोड बनवा लें।
यह हुई थी घटना
पीजी कॉलेज में बुधवार को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई थी। कॉलेज प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया लेकिन बृहस्पतिवार को एक गुट बाहरी विद्यार्थियों को लेकर परिसर में पहुंचा और दोबारा मारपीट हो गई। इसे गंभीरता से लेते हुए प्राचार्य ने नगर चौकी को सूचित किया। इसके बाद मौके पर फोर्स पहुंची और मामला शांत कराया।
वर्जन
सोमवार से शनिवार कॉलेज टाइम में पुलिस पीजी कॉलेज पर पहचान पत्र जांच करेगी। जिससे कि पीजी कॉलेज में विद्यार्थियों के रूप में असामाजिक तत्व न दाखिल होने पाएं। दो जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

- अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक।
वर्जन
पीजी कॉलेज में पठन-पाठन व्यवस्था सुचारू रूप से चले और छात्राएं किसी तरह से असहज न महसूस करने पाएं। इसके लिए बिना पहचान पत्र के प्रवेश नहीं देने का निर्णय लिया गया है।
- प्रो. अजय कुमार मिश्रा, प्राचार्य, नेहरू पीजी कॉलेज, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed